OnePlus के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स, इस तारीख से, भारत में लॉन्च होंगे बस थोड़ा इंतजार !!!!

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने OnePlus 12 सीरीज़ की ग्लोबल लॉन्चिंग के लिए ऑफिशियल लॉन्च डेट की घोषणा कर दी है | OnePlus 12 को चीन में 5 दिसंबर को लॉन्च किया गया था | अब इस फोन की भारत समेत इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्चिंग 23 जनवरी 2024 को की जाएगी | इस फ्लैगशिप हैंडसेट को वनप्लस लॉन्च इवेंट के दौरान OnePlus 12R के साथ लॉन्च किया जाएगा |

OnePlus
OnePlus

Read Also :- 1500 रुपये से कम में मिलेंगे धांसू Earbuds, 2 दिन तक चलेगी बैटरी !!!!

X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक टीजर वीडियो में चीनी मैन्युफैक्चरर कंपनी ने कंफर्म किया है कि लेटेस्ट हैंडसेट्स को ग्लोबली OnePlus launch event में पेश किया जाएगा | ये इवेंट भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे 23 जनवरी को होगा | लगभग पूरी उम्मीद है कि इवेंट के दौरान OnePlus 12 और OnePlus 12R की कीमत का ऐलान किया जाएगा | कंपनी की साइट पर OnePlus 12 series के लिए माइक्रोसाइट को भी लाइव कर दिया गया है | इवेंट को सब्सक्राइब कर ग्राहक OnePlus 12 और OnePlus 12R को फ्री में जीत भी सकते हैं |

इस साइट में OnePlus 12 के मेजर स्पेसिफिकेसन्स को भी लिस्ट कर दिया गया है | हालांकि, OnePlus 12R की डिटेल्स नहीं बताई गई है | हालांकि, कुछ पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फोन OnePlus Ace 3 का रिब्रांडेड वर्जन होगा, जिसे चीन में जल्द लॉन्च किया जा सकता है |

Read Also :- Vivo Y36i दमदार बजट स्मार्टफोन 5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा वाला Best SmartPhone…….

OnePlus 12 के स्पेसिफिकेशन्स

चीन में इस स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर, 5,400mAh की बैटरी, 100W वायर्ड SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट, 24GB तक LPDDR5X रैम, 1TB UFS 4 स्टोरेज, 6.82-इंच क्वॉड-HD+ (1,440 x 3,168 पिक्सल) LTPO OLED डिस्प्ले, 50MP, 64MP टेलीफोटो कैमरा और 48MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरे के साथ उतारा गया था | सेल्फी के लिए इसमें 32MP कैमरा भी मिलता है |

Read Also :- Redmi 13C 4G आज सेल में उपलब्ध, 8GB रैम और 50MP कैमरे से लैस, 1,000 रुपये का डिस्काउंट…….

OnePlus 12 की कीमत की बात करें तो इसे CNY 4,299 (लगभग 50,700 रुपये) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है | ये कीमत फोन के 12GB + 256GB वेरिएंट की है | उम्मीद है कि भारत में भी फोन की शुरुआती कीमत इसी के आसपास हो सकती है |

वनप्लस 12 सीरीज़ के लेटेस्ट स्मार्टफोन्स 23 जनवरी को भारत में लॉन्च होने जा रहे हैं | इस इवेंट का लाइव प्रसारण OnePlus की वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा | इवेंट में OnePlus 12 और OnePlus 12R की कीमत का ऐलान भी किया जाएगा |

Read Also :- Lava Storm 5G 11,999 रुपये में दमदार 5G फोन, 16GB रैम और 5,000mAh की बैटरी……

Join TelegramClick Here
Join WhatsApp GroupClick Here

निष्कर्ष :-

यदि आप इसी प्रकार से जुड़ी और भी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं? तो आपको इससे जुड़ी और भी अधिक जानकारी इसी आर्टिकल के माध्यम से आप तक पहुंचाया जाएगा | यदि आप इसी प्रकार से जुड़े महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते रहते हैं तो आप सभी इस पोस्ट को लाइक करें तथा शेयर करना ना भूले |

Read Also :-

Leave a Comment